ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

आरसीपी सिंह के मंत्री बनने से कुशवाहा समाज में नाराजगी, पटना में लगे नीतीश के खिलाफ पोस्टर

PATNA : बीते साल विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही जनता दल यूनाइटेड को उसके पुराने समीकरण लव-कुश पर ले जाने का फैसला किया हो. लेकिन कुशवाहा

आरसीपी सिंह के मंत्री बनने से कुशवाहा समाज में नाराजगी, पटना में लगे नीतीश के खिलाफ पोस्टर
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बीते साल विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही जनता दल यूनाइटेड को उसके पुराने समीकरण लव-कुश पर ले जाने का फैसला किया हो. लेकिन कुशवाहा समाज एक बार फिर से नीतीश से नाराज नजर आ रहा है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में जनता दल यूनाइटेड को एक मंत्री पद मिलने और उस पर आरसीपी सिंह के शामिल होने पर कुशवाहा समाज अब नीतीश कुमार से खफा है. राजधानी पटना में कुशवाहा समाज के अलग-अलग संगठनों की तरफ से कई पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टर्स में नीतीश कुमार के खिलाफ नाराजगी जताई गई है.



पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित जेडीयू कार्यालय के आसपास भी पोस्टर लगाए गए हैं. ऑल इंडिया कुशवाहा यूनिटी और क्षत्रिय कुशवंशी सेना जैसे संगठनों की तरफ से यह पोस्टर किसने लगाए हैं. यह तो साफ नहीं हो सका है लेकिन इन पोस्टरों में जेडीयू नेतृत्व के ऊपर आरोप लगाया गया है कि उसने कुशवाहा समाज की अनदेखी की. क्षत्रिय कुशवंशी सेना की तरफ से लगाए गए पोस्टर में लिखा है 'एनडीए द्वारा कुशवाहा जाति से एक भी मंत्री नहीं बनाया जाना, कुशवाहा जाति का अपमान है और इसका बदला नजदीकी चुनाव में लिया जाएगा."


वहीं दूसरी तरफ ऑल इंडिया कुशवाहा यूनिटी की तरफ से जो पोस्टर लगाया गया है उसमें नीतीश कुमार पर कुशवाहा जाति को ठगने का आरोप लगाया गया है.  इन पोस्टर्स में लिखा गया है कि नीतीश कुमार से कुशवाहा जाति अपने अपमान का बदला जरूर लेगा. 


आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के पहले संतोष कुशवाहा जो जेडीयू के सांसद हैं, उनको मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी. माना जा रहा था कि संतोष कुशवाहा केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के तौर पर शामिल होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जेडीयू कोटे से सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह मंत्री बने जिसके बाद कुशवाहा समाज की नाराजगी अब सड़क पर पोस्टर और बैनर के जरिए नजर आ रही है. 

टैग्स