1st Bihar Published by: Rajiv Ranjan Updated Oct 31, 2021, 5:40:56 PM
- फ़ोटो
RAXAUL: रक्सौल में ट्रक से वसूली जारी है। नो एंट्री के दौरान शहर में प्रवेश करने पर पुलिस वाले ट्रक ड्राइवर से पैसे वसूलते हैं। मालवाहक ट्रक के ड्राइवर से वसूली करने का वीडियो भी सामने आया है। ट्रक चालकों से वसूली भी बिहार पुलिस दबंग स्टाइल में करती नजर आ रही है। वसूली करने वाला पुलिसकर्मी यह कहता है कि हम लोग दो-दो सौ लेते हैं उससे कम नहीं लेंगे एक बार कह दिए तो कह दिए इससे कम में कोई गुंजाइश नहीं है। नहीं तो गाड़ी को थाने में लेकर चलो।
ट्रक चालक से वसूली करते दो पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। पुलिस कर्मी कितने रौब में ट्रक ड्राइवर से वसूली कर रहे हैं। यह इस वीडियो में दिख रहा है। नो एंट्री के दौरान रक्सौल शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों से पुलिस वाले 200 रुपया वसूलते है। 200 रुपया फिक्स है उसमें कोई समझौता नहीं करते। वायरल वीडियो को देखने पर यह साफ पता चल रहा है कि पुलिस कर्मी क्या कुछ बोल रहे हैं। पुलिस कर्मी जोर-जोर से यह कह रहा है कि हम लोग दो-दो सौ लेते हैं 200 से कम नहीं लेंगे एक बार कह दिए तो कह दिए इससे कम मे कोई गुंजाइश नहीं है। नहीं तो गाड़ी को थाने में लेकर चलो।
बता दें की सड़क निर्माण कंपनी की धीमी गति से काम किए जाने से रक्सौल शहर में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से निपटने में रक्सौल पुलिस अक्षम साबित हो रही है जबकि रक्सौल पुलिस मालवाहक ट्रकों से अवैध वसूली करने में सक्षम नजर आ रही है। रक्सौल पुलिस द्वारा अवैध वसूली किए जाने के वायरल वीडियो को देखकर ही यह कहा जा सकता है। वायरल यह वीडियो रक्सौल शहर के बाटा चौक की है। जहां जाम से निपटने के लिए तैनात सिपाही ही अवैध वसूली के खेल में लिप्त हैं।