ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

रवि किशन के बड़े भाई राम किशन शुक्ला का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

DESK: भोजपुरी अभिनेता व बीजेपी सांसद रवि किशन के बड़े भाई राम किशन शुक्ला का निधन हो गया। 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी है। रविवार की दोपहर करीब 12 बज

रवि किशन के बड़े भाई राम किशन शुक्ला का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भोजपुरी अभिनेता व बीजेपी सांसद रवि किशन के बड़े भाई राम किशन शुक्ला का निधन हो गया। 53 साल की उम्र में  हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी है। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांसे ली। 


रवि किशन ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही वे मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं। राम किशन तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर थे। रवि किशन भाइयों में सबसे छोटे हैं। तीन साल पहले उनके पिता गुजर गये और बीते साल कैंसर से उनके बड़े भाई रमेश की मौत हो गयी थी। 


राम किशन शुक्ला मुंबई में रहकर रवि किशन की फिल्मों और प्रोडक्शन का काम देख रहे थे। दिनेश लाल यादव, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे सहित भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने रवि किशन के भाई के निधन पर दुख जताया। रवि किशन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुखद मेरे बड़े भाई श्री राम किशन शुक्ला जी का अचानक हृदय गति रुकने के कारण मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में दोपहर करीब 12 बजे निधन हो गया। महादेव से प्रार्थना है कि अपने श्री चरणों  में स्थान दे ओम शांति शांति शांति..




टैग्स