ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार : होली का रंग लगाने में हुआ विवाद, साढू ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

JAHANABAD : होली का रंग लगाने को लेकर विवाद में एक तक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला जहानाबाद जिले के ओकरी ओपी इलाके का है। यहां पलानी गांव में होली के दौरान रंग लगाने को लेकर

बिहार : होली का रंग लगाने में हुआ विवाद, साढू ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
Santosh Singh
2 मिनट

JAHANABAD : होली का रंग लगाने को लेकर विवाद में एक तक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला जहानाबाद जिले के ओकरी ओपी इलाके का है। यहां पलानी गांव में होली के दौरान रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पलानी गांव के ही संजीव बिंद के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी ने 3 लोगों के ऊपर एफ आई आर दर्ज कराई है। इसमें महिला के बहनोई मुकेश कुमार को भी आरोपी बनाया गया है। 


जहानाबाद पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। ओपी प्रभारी चंद्रशेखर कुमार के मुताबिक घटना होली के दिन सुबह में हुई थी। संजीव बिंद की पत्नी की तरफ से कम्प्लेन दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। मृतक की पत्नी के मुताबिक उसके पति संजीव बिंद के साथ मुकेश कुमार और अन्य आरोपित मारपीट कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंची तो सभी फरार हो गए। अपने पति को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए वह लेकर एक प्राइवेट डॉक्टर के पास गई लेकिन उसके सीने में चोट इतनी गहरी थी कि मंगलवार की सुबह अचानक संजीव की मौत हो गई।


पुलिस के मुताबिक मृतक संजीव बिंद और मुख्य आरोपित मुकेश कुमार रिश्ते में साढू हैं। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को दे दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

टैग्स