ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

रांची पहुंचे लालू यादव का ढोल नगाड़े के साथ हुआ जबरदस्त स्वागत, एयरपोर्ट पर उमड़ी समर्थकों की भीड़

RANCHI : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना से रांची पहुंच गये हैं. रांची एयरपोर्ट पर लालू यादव का ज़बरदस्त स्वागत हुआ. लालू की फ्लाइट आने से पहले ही वहां समर्थकों की भीड़ उमड़

रांची पहुंचे लालू यादव का ढोल नगाड़े  के साथ हुआ जबरदस्त स्वागत, एयरपोर्ट पर उमड़ी समर्थकों की भीड़
First Bihar
3 मिनट

RANCHI : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना से रांची पहुंच गये हैं. रांची एयरपोर्ट पर लालू यादव का ज़बरदस्त स्वागत हुआ. लालू की फ्लाइट आने से पहले ही वहां समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. ढोल नगाड़े बजाते हुए डांस करते हुए  हाथ में राजद और लालू का झंडा लिए राजद कार्यकर्ता और समर्थक वहां उत्साह में नारे लगा रहे थे. लालू यादव के साथ भोला यादव भी रांची पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर मीडिया का हुजूम था, हालांकि यहां भी लालू यादव ने कोई बयान नहीं दिया.


बता दें कि लालू प्रसाद लगभग दस माह बाद आज रांची पहुंचे हैं। यहां 15 फ़रवरी को चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार घोटाले में होनेवाले फैसले के दौरान कोर्ट की कार्रवाई में शामिल होंगे. झारखंड में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए लालू  लालू यहां राजद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. लालू प्रसाद तीन दिन पहले ही पटना पहुंचे थे. जिसमें बीते दिनों वह पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए थे. कल उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान चलाया था, जिसके बाद आज वह रांची पहुंचे हैं. 


बहुचर्चित चारा घोटाला केस के सबसे बड़े मामले में 15 फरवरी को सीबीआई कोर्ट फैसला सुनाने जा रही है. इसी मामले में लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत में उपस्थित रहना है. 90 के दशक का सबसे बड़े घोटाले में झारखंड में 53 मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें यह 52वां केस है जिसमें अदालत फैसला सुनाने जा रही है. जहां लालू के विरोधी उन्हें फिर से सजा होने की संभावना जता रहे हैं, वहीं लालू के समर्थक उन्हें केस में बरी होने की उम्मीद लगा रहे हैं.


गौरतलब है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के अन्य चार केसों में इससे पूर्व सजा पा चुके हैं. अब लालू से जुड़े पांचवें केस के फैसले पर सबकी निगाह टिकी हुई है. इस फैसले पर लोगों की नजर टिकी हुई है. इससे लालू यादव का भविष्य तो तय होगा ही, बिहार की राजनीति भी प्रभावित होगी.

टैग्स