ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

थाने में हुआ पति का बंटवारा, 3 दिन प्रेमिका तो 3 दिन पत्नी के रहेगा साथ, 1 दिन करेगा आराम

RANCHI: झारखंड में एक अनोखा मामला सामने आया है. रांची सदर थाना में पति-पत्नी और प्रेमिका का विवाद थाना पहुंचा. जिसके बाद पति और प्रेमिका ने पति का बंटवारा कर दिया. एक सप्ताह में 3

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में एक अनोखा मामला सामने आया है. रांची सदर थाना में पति-पत्नी और प्रेमिका का विवाद थाना पहुंचा. जिसके बाद पति और प्रेमिका ने पति का बंटवारा कर दिया. एक सप्ताह में 3 दिन पत्नी और 3 दिन प्रेमिका के साथ रहने पर दोनों की सहमति बनी. सप्ताह के बचे एक दिन वह आराम करेगा. छुट्टी के दिन वह कही भी जाने को स्वतंत्र हैं.

शिकायत लेकर थाना पहुंची थी प्रेमिका

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर प्रेमिका थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की जिस प्रेमी के साथ शादी की थी वह एक सप्ताह से घर नहीं आ रहा है. इसको लेकर पुलिस ने उसके प्रेमी राजेश कुमार को थाने में बुलाया. जिसके बाद पत्नी भी पहुंच गई.

प्रेमिका से भी कर चुका है शादी

राजेश ने प्रेमिका के साथ भी शादी कर ली है. वह बीच-बीच में प्रेमिका के साथ दूसरे घर पर रहता था. लेकिन कुछ दिनों से वह नहीं जा रहा था. जिसके बाद पुलिस के सामने यह दिलचस्प बंटवारा हुआ. जिसकी चर्चा खूब हो रही है. इस फैसले से तीनों खुश हैं. बता दें कि पति-पत्नी और वो के तो कई मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन पति के बंटवारे का अनोखा मामला झारखंड में आया है.