हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, सरगना पॉर्न वेबसाइट चलाकर इसी से करता था बुकिंग

1st Bihar Published by: Updated Jul 28, 2020, 8:44:52 AM

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, सरगना पॉर्न वेबसाइट चलाकर इसी से करता था बुकिंग

- फ़ोटो

RANCHI: पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. यहां पर विदेशी लड़कियों को बुलाया जाता था. पुलिस ने दो बांग्लादेशी लड़कियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई बरियातू के चिरौंदी में की है. 

सरगना चलाता है पॉर्न बेवसाइट

सेक्स रैकेट चलाने वाला राहुल पॉर्न वेबसाइट चलाता है. इसी वेबसाइट के जरिए वह बुकिंग भी करता है. फिर निर्धारित जगह पर या अपने अड्डे पर कस्टर को वह बुलाता था. इसके एवज में वह मोटी रकम लेता था, लेकिन काम करने वाली लड़कियों को वह पैसा कम देता था. दोनों गिरफ्तार लड़कियों ने पुलिस को बताया कि  सेक्स रैकेट में मिलने वाले पैसे राहुल ही लेता है और दोनों का खर्च चलाता है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. वह दोनों लड़कियों का फर्जी आईकार्ड रांची का बनाया था. पकड़ी गई दोनों लड़कियां बांग्लादेश की है.

पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में सभी को पकड़ा

पुलिस को सूचना मिली थी कि चिरौंदी में स्थिति एक बैंक कर्मी जो कोलकाता में रहते हैं उनके मकान मालिक में सेक्स रैकेट का धंधा चलता है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की तो कमरे में दो लड़कियों और दो पुरूषों को पकड़ा. चारों आपत्तिजनक स्थिति में थे. गिरफ्तार दोनों ग्राहकों ने बताया था कि वह पॉर्न वेबसाइट के जरिए ही बुकिंग किया था. इसके बदले में संचालक राहुल ने 8-8 रुपए लिया था.