ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

रांची के एक्स्ट्रीम बार में DJ ऑपरेटर की हत्या मामला, आरोपी बिहार के गया जिले से गिरफ्तार

GAYA: रांची में एक्सट्रीम बार में घुसकर डीजे ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या की गयी थी। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे के रूप में हुई थी। संदीप की

रांची के एक्स्ट्रीम बार में DJ ऑपरेटर की हत्या मामला, आरोपी बिहार के गया जिले से गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: रांची में एक्सट्रीम बार में घुसकर डीजे ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या की गयी थी। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे के रूप में हुई थी। संदीप की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बिहार के गया जिले से गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस ने गया पुलिस की मदद से आरोपी को दबोचा। 


आरोपी अभिषेक सिंह की गिरफ्तारी अलीपुर से हुई है। रांची पुलिस ने गया के एसएसपी आशीष भारती से संपर्क किया था और आरोपी अभिषेक सिंह की गिरफ्तारी में सहयोग करने की बात कही थी। एसएसपी आशीष भारती ने इस मामले को गंभीरता से लिया और पूरे गया जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। 


वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उन्होंने स्पेशल टीम का भी गठन किया। अलीपुर थाना, गया पुलिस की विशेष टीम और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी अभिषेक पकड़ा गया। अलीपुर थाना इलाके में छापेमारी कर उसे धड़ दबोचा गया। आरोपी को अपने साथ लेकर झारखंड पुलिस रांची के लिए रवाना हो गयी है।