ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

लालू की ओर से कोर्ट में जमा किया गया आधी सजा पूरी होने का दस्तावेज, CBI ने कहा- अभी नहीं हुई है पूरी

RANCHI: चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की ओर से कोर्ट में आधी सजा पूरी करने का दस्तावेज कोर्ट को सौंपा गया है, लेकिन इसका विरोध करते हुए सीबीआई ने कहा कि उनकी सजा पूरी

लालू की ओर से कोर्ट में जमा किया गया आधी सजा पूरी होने का दस्तावेज, CBI ने कहा- अभी नहीं हुई है पूरी
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की ओर से कोर्ट में आधी सजा पूरी करने का दस्तावेज कोर्ट को सौंपा गया है, लेकिन इसका विरोध करते हुए सीबीआई ने कहा कि उनकी सजा पूरी नहीं हुई है. 

लालू प्रसाद के वकील प्रभात कुमार ने हाईकोर्ट में कागजात जमा किया है. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जल्द ही लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. कोर्ट लालू प्रसाद से पूछा था कि कैसे आपने 42 महीने 7 दिन की सजा पूरी कर दी है. इसका जवाब लालू प्रसाद के वकील ने दिया है. 

सीबीआई ने किया विरोध

सीबीआई ने हाईकोर्ट से कहा कि जिस मामले में लालू प्रसाद आधा सजा काटने का दावा कर रहे हैं जमानत मांग रहे हैं. उसमें वह आधी सजा भी पूरी नहीं हुई है. सीबीआई ने सीआरपीसी की धारा 427 का मामला भी उठाया हैं और कहा है कि दुमका कोषागार से जुड़े मामले में लालू प्रसाद एक दिन भी जेल में नहीं रहे हैं. सीबीआई ने कहा कि एक तरह के मामले में कई सजा मिलती है तो सभी सजाएं एक साथ चलाने का स्पष्ट होता है. लेकिन लालू प्रसाद मामले में नहीं है. बता दें कि लालू प्रसाद ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. फिलहाल लालू प्रसाद बीमार चल रहे हैं. उका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है.