ब्रेकिंग
बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहास

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 के परिणाम में अमेठी के 30 सिपाहियों ने दरोगा बनकर मिसाल पेश की। ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर सफलता हासिल करने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी ने बधाई दी। 8 महिला पुलिसकर्मियों का भी चयन हुआ।

उत्तर प्रदेश न्यूज
वर्दी में ड्यूटी, किताबों से दोस्ती
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद कई प्रेरणादायक सफलता की कहानियां सामने आई हैं। अमेठी जिले में तैनात 30 सिपाहियों ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर दारोगा (उपनिरीक्षक) पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने सभी चयनित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सिपाही से दारोगा बनकर 8 महिला पुलिस कर्मियों ने इतिहास रच दिया है। इनके घर में खुशी का माहौल है। 


ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर सफलता हासिल करने वाले इन पुलिसकर्मियों ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों में आठ महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्होंने नौकरी के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी कर यह सफलता हासिल की।


इन सफल अभ्यर्थियों में गोपनीय शाखा के गंगादीन की कहानी सबसे अधिक प्रेरणादायक है। वर्ष 2015 में आरक्षी के रूप में भर्ती हुए गंगादीन ने करीब 11 वर्षों तक नौकरी करते हुए लगातार पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार दारोगा बनने का सपना पूरा कर लिया। खास बात यह रही कि उनके सगे भाई महेंद्र, जो वर्तमान में बलिया में सिपाही के पद पर तैनात हैं, उनका भी इसी भर्ती परीक्षा में उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। चयनित पुलिसकर्मियों ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। उनका कहना है कि ड्यूटी के साथ समय निकालकर लगातार तैयारी करने से यह सफलता संभव हो सकी। किताबों से दोस्ती कर 30 पुलिस कर्मियों ने यह सफलता हासिल की है। 


अमेठी जिले से चयनित पुलिसकर्मियों में गंगादीन, सत्येंद्र कुमार, गोविंद यादव, विजय पाल, आकाश कुमार, शालिनी, अभिषेक कुमार, शिवकांत, आशीष सिंह, प्रियंका यादव, स्नेहा, शिवनाथ प्रसाद, शैलेश, प्रभा, उमका देवी, अन्या पोरवाल, अविजीत यादव, कोमल पाल, सुशील कुमार, अतुल सिंह, धनराज निगम, प्रिन्सी देवी, दीपेन्द्र सिंह, अभिजीत कटियार, मोहम्मद फारुख, अश्वनी कुमार, विशाल गुप्ता, कुलदीप कुमार, अखिलेश यादव और गौरव कुमार शामिल हैं। इसके अलावा अमेठी तहसील के सीतारामपुर बाहापुर निवासी आदर्श द्विवेदी और हीरापुर निवासी विनय कुमार तिवारी का भी उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। दोनों फिलहाल दूसरे जिलों में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं।


पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने कहा कि ड्यूटी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सफलता हासिल करना बेहद सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल चयनित पुलिसकर्मियों के लिए, बल्कि पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है और अन्य जवानों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

टैग्स