ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

रामचंद्र पूर्वे के घर में चोरी हो गयी, चोरों ने 15 ताले तोड़ डाले लेकिन नहीं मिला मोटा माल

SITAMARHI: राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष औऱ विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे के घर में चोरी हो गयी है. पूर्वे जी टूर पर हैं, इसी बीच चोरों ने उनके सीतामढ़ी स्थित घर पर धावा बोल दिय

रामचंद्र पूर्वे के घर में चोरी हो गयी, चोरों ने 15 ताले तोड़ डाले लेकिन नहीं मिला मोटा माल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष औऱ विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे के घर में चोरी हो गयी है. पूर्वे जी टूर पर हैं, इसी बीच चोरों ने उनके सीतामढ़ी स्थित घर पर धावा बोल दिया. कल रात हुई चोरी में चोरों ने रामचंद्र पूर्वे के घर में 15 ताले तोड़ डाले लेकिन मोटा माल हाथ नहीं लग पाया.


सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर में रामचंद्र पूर्व का घर है. हालांकि पूर्वे जी और उनका परिवार ज्यादातर पटना में ही रहता है. सीतामढ़ी का घर ज्यादातर बंद ही रहता है. शनिवार की देर रात डॉ रामचंद्र पूर्वे के बंद पड़े घर पर चोरों ने धावा बोल दिया. घर के मेन गेट का ताला तोडकर चोर अंदर घुस गये. वहां घंटों पैसे से लेकर कीमती सामान तलाशे. घर बंद पड़ा था लिहाजा किसी से कोई डर भी नहीं था. 


15 ताले तोड़े लेकिन मोटा माल हाथ नहीं लगा

रामचंद्र पूर्वे के घर में चोरों ने घंटों उत्पात मचाया. चोरों ने घर के 15 से ज्यादा तालों को तोड़ डाला. अलमारी, फ्रिज और ट्रंक समेत जहां भी ताला लगा था उसे तोड़ डाला गया. लेकिन चोरों को मोटा माल नहीं मिल पाया. वे घर से कुछ कपड़े और सोने के छोटे जेवर ही ले जा पाये. चोरी की खबर पाकर वहां आये पूर्वे जी के करीबियों का आकलन है कि चोर करीब 40 हजार रूपये की संपत्ति ले गये. 


चोरी के वाकये को लेकर रामचंद्र पूर्वे से बात करने की कोशिश की गई है लेकिन वे बिहार से बाहर टूर पर निकले हैं. लिहाजा उन्होंने चोरी की घटना को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी. उधर, चोरी की खबर मिलने के बाद सीतामढ़ी नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. पुलिस की टीम घटना की जांच पड़ताल कर रही है