ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

राम का नाम ही आया तेजस्वी के काम, भजन-कीर्तन के सहारे पूरी रात धरना पर बैठे रहे लालू के लाल, देखिये वीडियो

PATNA: तीन महीने तक गायब रहने के बाद जब लालू प्रसाद यादव के लाल अपनी जड़े जमाने निकले तो राम का नाम ही काम आया. रामधुन के सहारे ही तेजस्वी और तेजप्रताप यादव प़टना स्टेशन के पास दूध मं

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: तीन महीने तक गायब रहने के बाद जब लालू प्रसाद यादव के लाल अपनी जड़े जमाने निकले तो राम का नाम ही काम आया. रामधुन के सहारे ही तेजस्वी और तेजप्रताप यादव प़टना स्टेशन के पास दूध मंडी में पूरी रात धरना पर बैठे रहे. FIRST BIHAR की टीम रात भर तेजस्वी और तेजप्रताप के धरना स्थल पर मौजूद रही. https://youtu.be/l_pF78Po7s8 दूध मंडी में तेजस्वी का धरना बुधवार की दोपहर नगर निगम की टीम ने पटना स्टेशन के पास बने दूध मंडी को अतिक्रमण मुक्त कराया था. दरअसल ये दुध मंडी राज्य सरकार की जमीन पर बनी थी, नगर निगम ने सरकारी जमीन को खाली कराकर वहां नया निर्माण कराने का प्लान किया है. दूध मंडी को अतिक्रमण मुक्त कराने की खबर शाम में तेजस्वी यादव तक पहुंची और उन्होंने ये मौका जाया नहीं जाने दिया. शाम ढ़लते ही तेजस्वी यादव दूध मंडी पहुंचे और सरकारी कार्रवाई के खिलाफ धरने पर बैठ गये. इस बीच जोरदार बारिश आयी लेकिन तेजस्वी वहीं जमे रहे. राम का नाम बना सहारा तेजस्वी के समर्थन में राजद के कई विधायक और समर्थक धरना पर बैठे. खुद को कृष्ण करार दे चुके तेजप्रताप यादव भी वहां पहुंच कर धरना पर बैठ गये. लेकिन रात ढ़लने के साथ ही उनका विश्वास डगमगाने लगा. ऐसे में राम का नाम सहारा बना. तेजस्वी के समर्थकों की टोली ढ़ोल और झाल के साथ धरना स्थल पर पहुंची और राम धुन शुरू हो गया. पूरी रात राम धुन जारी रहा और इसके ही सहारे तेजस्वी और उनके समर्थक धरना पर बैठे रहे.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता