ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

राखी सावंत का पति गिरफ्तार, एक्ट्रेस की शिकायत पर FIR दर्ज

DESK: एक्ट्रेस राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति के खिलाफ ही FIR दर्ज कराया है। जिसके बाद राखी सावंत

राखी सावंत का पति गिरफ्तार, एक्ट्रेस की शिकायत पर FIR दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: एक्ट्रेस राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति के खिलाफ ही FIR दर्ज कराया है। जिसके बाद राखी सावंत के घर से ही आदिल खान की गिरफ्तारी हुई। राखी सावंत ने अपने पति के  आदिल खान पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को अरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने आदिल खान को गिरफ्तार कर लिया। 


दरअसल, राखी सावंत ने ओशिवारा थाने में अपने पति आदिल खान के ऊपर गंभीर आरोप लगाया। जिसके बाद ओशिवारा पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर दर्ज कराने से पहले ही राखी ने मीडिया को बताया कि आदिल खान ने उनके घर की चाबियां ले रखी है और अब वह देने से मना कर रहा है। राखी सावंत ने बताया कि आदिल काफी समय से मुझे टॉर्चर कर रहा है। अपना नाम बनाने के लिए आदिल मेरा इस्तेमाल कर रहा है। उसने मेरे सारे पैसे छीन लिए हैं। 


बता दें कि, राखी सावंत ने कुछ दिन पहले ही मीडिया को आदिल खान के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बताया था। अब राखी ने आदिल के गर्लफ्रेंड की नाम का भी खुलासा किया है,  राखी ने कहा कि आदिल अब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहना चाहता है। आदिल की गिरफ्तारी को लेकर राखी सावंत ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।