ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

राज्यसभा उपसभापति का चुनाव आज, हरिवंश का चुना जाना तय

DELHI : आज से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र के साथ राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव भी संपन्न होगा. उपसभापति पद के लिए 2 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. इसमें एनडीए की तरफ से मौ

राज्यसभा उपसभापति का चुनाव आज, हरिवंश का चुना जाना तय
First Bihar
2 मिनट

DELHI : आज से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र के साथ राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव भी संपन्न होगा. उपसभापति पद के लिए 2 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. इसमें एनडीए की तरफ से मौजूदा उपसभापति हरिवंश और विपक्षी दलों के उम्मीदवार आरजेडी के सांसद मनोज झा आमने सामने हैं.


उपसभापति पद के लिए सर्वसम्मति से फैसला नहीं होने के बाद अब चुनाव कराया जा रहा है. वोटिंग के लिए प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज लगभग 3:00 बजे नतीजा सामने आ जाएगा. आपको बता दें कि 3:00 बजे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी. आंकड़ों के लिहाज से मौजूदा उपसभापति हरिवंश का पलड़ा भारी है. एनडीए प्रत्याशी हरिवंश नारायण सिंह को 140 वोट मिल सकते हैं जबकि यूपीए प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले मनोज झा को 100 वोटों से संतोष करना पड़ सकता है. चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है.


हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल इसी साल अप्रैल में पूरा हो चुका था जिसके बाद उन्हें दोबारा राज्यसभा का सांसद चुना गया. हरिवंश पहली बार 2018 में राज्यसभा के उपसभापति बने थे तब उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को हराया था. उस समय एनडीए का राज्यसभा में बहुमत नहीं था लेकिन इसके बावजूद हरिवंश को 125 वोट मिले थे और बीके हरिप्रसाद को 105 वोट अब राज्यसभा में एनडीए के पास बहुमत है. राज्यसभा में 245 सीटों में एनडीए के पास 116 बोट है और उसे फिलहाल बीजू जनता दल टीआरएस और वाईएसआर कांग्रेस जैसी पार्टियों का समर्थन भी मिलने की उम्मीद है.