ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

निर्भया को न्याय में देरी का मामला राज्यसभा में उठा, सभापति वेंकैया ने दोषियों को जल्द फांसी देने की जरूरत बताई

PATNA : निर्भया को न्याय मिलने में हो रही देरी का मामला आज राज्यसभा में जमकर गूंजा। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने में देरी के मामले

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : निर्भया को न्याय मिलने में हो रही देरी का मामला आज राज्यसभा में जमकर गूंजा। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने में देरी के मामले पर राज्यसभा में चर्चा का प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए दोषियों को सजा मिलने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।


वेंकैया नायडू ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कानूनी पेंच के कारण निर्भया के दोषियों को अब तक सजा नहीं मिल पाई है। हालांकि आम आदमी पार्टी के सांसद की तरफ से इस मामले को राज्यसभा में उठाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसके लिए दिल्ली सरकार पर ठीकरा फोड़ा।


प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में कहा कि निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने में जेल प्रशासन की तरफ से जो मंजूरी दी जानी थी उसमें जानबूझकर दिल्ली सरकार की तरफ से देरी की गई। जावड़ेकर ने कहा कि इस मामले को लटका कर रखा गया, हालांकि सभापति वेंकैया नायडू ने इस मामले पर कोई भी राजनीति नहीं करने की सलाह देते हुए इस पर गंभीरता से विचार करने की बात कही है।

टैग्स