ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

केंद्रीय मंत्री अमित शाह का संसद में बयान, जम्मू कश्मीर में सब कुछ सामान्य, धारा-370 खत्म होने के बाद घाटी में पुलिस की गोली से नहीं गई एक भी जान

DELHI: जम्मू-कश्मीर के हालात पर राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया है. अमित शाह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में हालात पूरी तरह से सामान्य हैं. उन्होंने

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: जम्मू-कश्मीर के हालात पर राज्यसभा में  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया है. अमित शाह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में हालात पूरी तरह से सामान्य हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के किसी भी थाने में कर्फ्यू नहीं लगा है.


अपने बयान में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के 195 थानों में धारा-144 लागू नहीं है. वहीं राज्य में इंटरनेट बहाली पर उन्होंने कहा कि इंटरनेट बहाली पर स्थानीय प्रशासन फैसला लेगा. घाटी में सही वक्त आने पर इंटरनेट सेवा बहाल होगी


अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि जम्मू-कश्मीर के अस्पतालों में दवाईयों की कमी नहीं है. राज्य में हालात अब पूरी तरह से सामान्य हैं. उन्होंने कहा कि राज्य से धारा-370 हटाने के बाद से पुलिस की गोली से एक भी नागरिक की जान नहीं गई है. 5 अगस्त के बाद एक भी जान नहीं गई है. उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में पत्थरबाजी की घटनाएं कम हुई हैं.



टैग्स