1st Bihar Published by: 2 Updated Jun 26, 2019, 1:10:30 PM
- फ़ोटो
PATNA : कांग्रेस विधायक राजेश कुमार बिहार विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक यानी चीफ व्हिप नियुक्त किए गए हैं। राजेश कुमार कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। राजेश कुमार को चीफ नियुक्त करने के लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने विधानसभा सचिवालय को मनोनयन प्रस्ताव भेजा था। अब विधानसभा सचिवालय ने पत्र जारी करते हुए राजेश कुमार को कांग्रेस विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त कर दिया है। 28 जून से शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र के दौरान राजेश कुमार विधानसभा के अंदर मुख्य सचेतक की भूमिका में नजर आएंगे।