ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

राजधानी पटना में दो भाईयों को गोलीयों से भुना, 10 साल पुराना विवाद बना वजह

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो कर घूम रहे हैं। आलम यह है कि, अपराधियों द्वारा अब किसी घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस प्रसाशन का थोड़ा सा भी भय नहीं दिख रह

राजधानी पटना में दो भाईयों को गोलीयों से भुना, 10 साल पुराना विवाद बना वजह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो कर घूम रहे हैं। आलम यह है कि, अपराधियों द्वारा अब किसी घटना को अंजाम देने से पहले  पुलिस प्रसाशन का थोड़ा सा भी भय नहीं दिख रहा। अब ये लोग दिन के उजाले में भी अपने काले कारनामों को आसानी से अंजाम दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के जानीपुर इलाके से जुड़ी हुई है। यहां बेखौफ अपराधियों द्वारा एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे दो भाईयों को गोली से भून दिया गया है। जिसमें एक की मौत हो गई है और दूसरे की हालात काफी नाजुक बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के जानीपुर में अपने साले के शादी समारोह से लौट रहे दो भाइयों को अपने ही फुफेरे भाई ने गोलियों से भून डाला। जिसके बाद दोनों भाई को आनन-फानन में पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई। दूसरे भाई की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के मृत युवक की पहचान पटना के गर्दनीबाग स्थित शिवपुरी निवासी मुन्ना कुमार (35 वर्ष) हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान लवकुश (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक मुन्ना के भाई सूरज गुप्ता ने बताया कि उनके परिवार में फूफेरे भाई अभिषेक उर्फ छोटू से 10 वर्ष पूर्व से विवाद चला आ रहा है। मुन्ना प्रसाद शिवपुरी के चितकोहरा बाजार में सब्जी का थोक एवं खुदरा व्यापार करते थे। इसी विवाद के वजह से इसे गोली मार दी गई है। 


इधर, इस पूरे प्रकरण पर जानीपुर थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि मुन्ना प्रसाद का अभिषेक से पूर्व से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के वजह से  जानीपुर बाजार के पास अभिषेक ने दोनों भाइयों को गोलियों से भून डाला। जिसमें एक भाई की मौत इलाज के दौरान हो गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है।