ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

राजधानी एक्सप्रेस के टिकट के काले कारोबार का पटना में खुलासा, हाजीपुर के कपड़ा दुकान से हो रहा था सारा फर्जीवाड़ा

PATNA : आईआरसीटीसी की वेबसाइट से फर्जी आईडी पर टिकट बनाने वाले एजेंट को राजेन्द्र नगर स्टेशन की आरपीएफ, सीबीआई और जिला पुलिस ने मिलकर धर दबोचा है। एजेंट के पास से लाखों की टिक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : आईआरसीटीसी की वेबसाइट से फर्जी आईडी पर टिकट बनाने वाले एजेंट को राजेन्द्र नगर स्टेशन की आरपीएफ, सीबीआई और जिला पुलिस ने मिलकर धर दबोचा है। एजेंट के पास से लाखों की टिकट बरामद की गयी है। टिकटों का ये काला कारोबार हाजीपुर के एक कपड़ा दुकान से चल रहा था।


 रेलवे आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से  हाजीपुर टाउन थाना के साथ हेला बाजार स्थित दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दलाल के पास से 19 एडवांस ई-टिकट जब्त किये गये, जिनकी कीमत 1.44 लाख रुपये है। टिकट के साथ दलाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल राजेंद्र नगर टर्मिनल आरपीएफ पोस्ट को सूचना मिली कि फरार दलाल हाजीपुर में बड़े पैमाने पर ई-टिकट का कारोबार कर रहा है।


गिरफ्तार दलाल का नाम नरेंद्र कुमार है। वह वर्ष 2020 में भी टिकट दलाली के आरोप में पकड़ा गया था, जिस पर रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। लेकिन, दलाल नरेंद्र फरार हो गया था और हाजीपुर में कपड़ा के दुकान के साथ अवैध तरीके से इ-टिकट का भी कारोबार कर रहा था। 


टर्मिनल पोस्ट के इंस्पेक्टर आरआर कश्यप ने बताया कि रंगे हाथ दलाल को टिकट के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दलाल आइआरसीटीसी के पर्सनल आइडी से टिकट बुक कर औने-पौने कीमत में बेचता है, जिसे स्थानीय थाने के सहयोग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं, जब्त ई-टिकट को आइआरसीटीसी के अधिकारी से सहयोग लेकर रद्द कर दिया गया है। 

टैग्स