ब्रेकिंग
31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाकाबिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं30 साल का किला ढहा! बांकीपुर में BJP को कैसे मात दे गए प्रशांत किशोर, जानिए जीत के 5 बड़े कारणबिहार में मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े शहरों की दौड़... अब जिला अस्पतालों में हाईटेक होंगे आर्थो ओटी, हड्डी की सर्जरी होगी आसानबांकीपुर उपचुनाव: बोरिंग रोड से चांदपुर बेला तक चला प्रशांत किशोर का जादू, भाजपा सिर्फ एक इलाके में बना सकी बढ़त31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाकाबिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं30 साल का किला ढहा! बांकीपुर में BJP को कैसे मात दे गए प्रशांत किशोर, जानिए जीत के 5 बड़े कारणबिहार में मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े शहरों की दौड़... अब जिला अस्पतालों में हाईटेक होंगे आर्थो ओटी, हड्डी की सर्जरी होगी आसानबांकीपुर उपचुनाव: बोरिंग रोड से चांदपुर बेला तक चला प्रशांत किशोर का जादू, भाजपा सिर्फ एक इलाके में बना सकी बढ़त

दावेदारी के साथ साझेदारी पर बात नहीं हो सकती, शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस नेताओं को दिया जवाब

PATNA : बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होने वाले निकाय कोटे के चुनाव को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है. महागठबंधन के अंदर राजद कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने है. राजद ने अपने अनुसार सभी सीटों प

दावेदारी के साथ साझेदारी पर बात नहीं हो सकती, शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस नेताओं को दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होने वाले निकाय कोटे के चुनाव को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है. महागठबंधन के अंदर राजद कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने है. राजद ने अपने अनुसार सभी सीटों पर अपनी दावेदारी तय कर ली है. तो कांग्रेस अब उम्मीद में है कि राजद दूसरे चुनाव लड़ने के लिए साथ लेकर चलेगा. कांग्रेस की तरफ से मीडिया में बयान दिया जा रहा है कि 7 सीटों पर कांग्रेस की तैयारी है. और 7 सीटों से कम पर कोई समझौता नहीं होगा.


दूसरी तरफ से राजद कांग्रेस को लेकर कोई बयान देने से बच रही है. राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने साफ कर दिया कांग्रेस के जो दावे हैं, वह बेहद खोखले हैं. कांग्रेस के नेता आखिर किस बात पर इस उम्मीद में है कि उन्हें सीटें दी जाएगी, मुझे इस बात का कोई जानकारी नहीं है. लेकिन शिवानंद तिवारी ने कहा कि जब कांग्रेस के लोग यह मान चुके हैं कि 7 सीटों पर उनको चुनाव लड़ना है तो फिर वह बात करने का जरूरत ही क्या है.


साथ ही शिवानंद ने कहा, इंतजार ही किस बात का है शायद कांग्रेस के नेता राजद के प्रदेश अध्यक्ष से अपनी बात करने की उम्मीद जता रहे हैं. जो फिलहाल पूरी होती हुई नहीं दिख रही है. राजेंद्र के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने राजद कांग्रेस के रिश्ते की बात फिर दोहराते हुए कहा कि विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ने जिस तरीके से हमारे खिलाफ उम्मीदवार उतारा और बयान बाजी की वो जगजाहिर है. हालांकि कांग्रेस के नेताओं के बयानों को हम तवज्जो नहीं देते हैं. देश बचाने के लिए हम एक साथ जरूर है लेकिन बिहार में कांग्रेस और राजद के बीच कोई कुश्ती का मुकाबला नहीं हो रहा है. जहां कांग्रेस के नेता पहलवान देने की बात कर रहे हैं.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता