ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की डेट आई सामने, चेक करें डिटेल्‍स

DESK : रेल भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. 17 अगस्त से ग्रुप डी की परीक्षा कराई जाएगी. साथ ही आरआरबी ने साफ कर दिया है कि अभ्यर्थियों को दो

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की डेट आई सामने, चेक करें डिटेल्‍स
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : रेल भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. 17 अगस्त से ग्रुप डी की परीक्षा कराई जाएगी. साथ ही आरआरबी ने साफ कर दिया है कि अभ्यर्थियों को दो परीक्षा देना होगा. बोर्ड ने एक प्रारंभिक और दूसरा मुख्य परीक्षा कराने का फैसला लिया है. 


बता दें कि देशभर से एक करोड़ 18 हजार परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है. इसके माध्यम से करीब एक लाख तीन हजार युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा. बिहार से लगभग 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रथम चरण की परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा लगातार दो महीने तक अलग-अलग चरणों में होगी. एक दिन में तीन पालियों में परीक्षा होगी.


आरआरबी की ओर से वर्ष 2019 के जनवरी में ग्रुप डी परीक्षा के लिए वैकेंसी निकाली गई थी. आरआरबी ने वर्ष 2019 में ग्रुप डी का विज्ञापन जारी करने के बाद उसमें तीन बार संशोधन किया. अंतिम बदलाव से अभ्यर्थी काफी परेशान हो गये थे और उन्होंने इसका जमकर विरोध किया था.


देशव्यापी विरोध होने के बाद उच्चस्तरीय कमेटी ने फिर बदलाव कर पूर्व की तरह एक परीक्षा कराने का निर्णय लिया. दूसरे संशोधन में डेढ़ गुना अभ्यर्थी बुलाना तय किया. अब तीसरे संशोधन में रिक्तियों की संख्या के बराबर अभ्यर्थी बुलाना तय किया है. तीन गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा. इसमें सीधे रिजल्ट जारी किया जाएगा.

टैग्स