ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

राहुल गांधी की यात्रा के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, लंबे समय से बीमार थे टीएच मुस्तफा

DESK: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले झटके पर झटके लग रहे हैं। महाराष्ट्र में मिदिंद देवड़ा के इस्तीफा के बाद असम में कांग्रेस सचिव ने पार्टी को गुडबाय

राहुल गांधी की यात्रा के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, लंबे समय से बीमार थे टीएच मुस्तफा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले झटके पर झटके लग रहे हैं। महाराष्ट्र में मिदिंद देवड़ा के इस्तीफा के बाद असम में कांग्रेस सचिव ने पार्टी को गुडबाय बोल दिया। इसी बीच केरल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। केरल में कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएच मुस्ताफा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रविवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री टीएच मुस्तफा 83 वर्ष के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। अपने इलाके में वे काफी लोकप्रिय नेता थे। उनके निधन की खबर सुनकर कांग्रेस नेता के गांव में मातम छा गया है और बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। श्रद्धांजलि के बाद रविवार की रात मारमपल्ली जुमा मस्जिद में उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।


टीएच मुस्तफा का जन्म 7 दिसंबर, 1941 को पेरुंबवूर में हुआ था। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया और 14 वर्षों तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। पहली बार वे 1977 में अलुवा निर्वाचन क्षेत्र से जीते थे। कुन्नाथुनाडु निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए थे। केरल की सियासत में उनकी काफी पकड़ थी।