ब्रेकिंग
खेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझी

राहुल गांधी की बात सुनकर लोगों को आती है हंसी, बोले गिरिराज सिंह .... जिनके नाना से लेकर पापा तक रहे OBC समाज के विरोधी वो करते हैं आरक्षण की बात

BEGUSARAI : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बु एक सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि खुद को देशभक्त कहने वाले एक्स-रे से डरते हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने चुनावी रैली में कांग्

राहुल गांधी की बात सुनकर लोगों को आती है हंसी, बोले गिरिराज सिंह .... जिनके नाना से लेकर पापा तक रहे OBC समाज के विरोधी वो करते हैं आरक्षण की बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बु एक सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि खुद को देशभक्त कहने वाले एक्स-रे से डरते हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने चुनावी रैली में कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो कहते हैं वो देश का एक्स-रे करेंगे।  राहुल ने कहा, जैसे मैंने जातीय जनगणना की बात की, एक्स-रे की बात की…सब कहने लगे देश में जाति नहीं है। इसके बाद अब इस मामले में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी जब भी कुछ बोलते हैं तो जनता सिर्फ हंसती है। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बोलते क्या है यह सुनकर देश की जनता हंसने लगती है। जब वह बोलते हैं कि हम जातीय गणना करेंगे तो स्टूडेंट हंसते हैं कि जिनके नाना जी नेहरू से लेकर पिता जी तक ओबीसी समाज के विरोधी रहे और आज इसके हितेषी कैसे हो गए। राहुल गांधी बस झूठ और झूठी बातों को अधिक रखने में मसजूल रखते हैं। इसलिए लोग अब उनकी बातों पर हंसते हैं। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि देश कानून से चलेगा तुष्टीकरण से नहीं। इसके बाद भी उनके नेता कहते हैं कि यदि हमारी सरकार आई तो 55% संपति मुसलमानों को दे दिया जाएगा। ये लोग इतने नीचले स्तर पर उतर गए हैं कि देश की महिलाओं की आधी संपत्ति लेने पर तुल गए हैं। इसलिए अब इनलोगों पर कोई भरोसा नहीं करता है। कांग्रेस कर्नाटक में और उनकी मिलीजुली सरकार तमिलनाडु में तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।आरक्षण वापस से देने की बात करना। इससे लगता है कि कांग्रेस हताशा में है और वह तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है। 


उधर, ओवैसी को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि आजकल ओबेसी खुद मुसलमानों की संख्या बताने के लिए कह रहे हैं कि मुस्लिम महिला अपने बच्चों को लेकर मतदान केंद्र पर जाएं। तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या किसी को डराने के लिए वह ऐसी बातें कर रहे हैं? वो कह रहे हैं कि जुम्मे के दिन भाजपा खत्म हो जाएगी। लेकिन देश की जनता से अपना मन बना लिया है की उन्हें क्या करना है। संतोषी माता ऐसे सारे लोगों को जल्द ही डब्बा में बंद कर लेंगी वो अधिक चिंता वह नहीं करें।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता