ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डरकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर

राहुल गांधी के बाद अब बढ़ेगी तेजस्वी की मुश्किलें ? इस मामले में आज अहमदाबाद कोर्ट में सुनवाई

PATNA : गुजरातियों के खिलाफ विवादित बयानबाजी करने वाले बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। इस ममाले में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया और

राहुल गांधी के बाद अब बढ़ेगी तेजस्वी की मुश्किलें ? इस मामले में आज अहमदाबाद कोर्ट में सुनवाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : गुजरातियों के खिलाफ विवादित बयानबाजी करने वाले बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। इस ममाले में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया और अब आज अहमदाबाद के मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में सुनवाई होनी है। तेजस्वी के विरोध गुजरात के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने परिवादी की गुहार को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 1 मई की तारीख तय की थी। जिसके बाद अब आज इस ममाले में सुनवाई होनी है। 



दरअसल, बिहार विधानमंडल सत्र के दौरान मिडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि, सभी गुजराती ठग होते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा था कि, वर्तमान के हालात को देखा जाए तो सिर्फ गुजराती में ठग हो सकते हैं। उनकी ठगी को माफ कर दिया जाएगा। तेजस्वी के इस बयान से आहत होकर गुजरात के व्यापारी सामाजिक कार्यकर्ता हरेश मेहता ने उनपर केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पिछले महीने उनके खिलाफ अहमदाबाद में केस दर्ज करवाया गया था। 


वहीं, अहमदाबाद कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर आज सबकी नजरें टिकी हुई हैं। सुनवाई से तेजस्वी यादव के राजनीतिक भविष्य पर बड़ा असर पड़ सकता है। 26 अप्रैल को अमदाबाद के सामाजिक कार्यकर्ता और कारोबारी हरेश मेहता ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था। इंतजार किया जा रहा है कि कोर्ट इसमें क्या एक्शन लेती है।



मालूम हो कि, इससे पहले इसी तरह के के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कठिन स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।  2019 में चुनावी सभा के दौरान कर्नाटक में राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि सारे मोदी चोर क्यों होते हैं।  इस मामले में केस दर्ज होने पर और गांधी को 2 साल की सजा हो गई और उन्हें लोकसभा की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा। सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी को सरकारी बंगला भी खाली करना पड़ा। इसके बाद अब इसी तरह के एक मामला बिहार के उपमुख्यमंत्री पर भी दर्ज किया गया है। 



आपको बताते चलें कि, कोर्ट में तेजस्वी यादव के खिलाफ सुनवाई को लेकर बिहार में सियासी हलचल की स्थिति है। सभी दलों की नजर कोर्ट के एक्शन पर है। खासकर राहुल गांधी के मामले में कोर्ट का फैसला आने के बाद तेजस्वी के समर्थक और विरोधी सबकी नजर इस पर बनी हुई है।