ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवा

राधिका संग आज सात फेरे लेंगे अनंत अंबानी, शाही शादी में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ मुंबई रवाना हुए लालू

PATNA: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 12 जुलाई को यानी आज मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में शाही शादी का आय

राधिका संग आज सात फेरे लेंगे अनंत अंबानी, शाही शादी में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ मुंबई रवाना हुए लालू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 12 जुलाई को यानी आज मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में शाही शादी का आयोजन किया गया है। देश और विदेश से बड़ी संख्या में मेहमान इस शाही शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं। इसी बड़ी में पटना से लालू फैमिली भी इस शाही शादी में शामिल होने के लिए रवाना हो चुकी है।


दरअसल, मुंबई में आज मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी होने वाली है। इस शाही शादी में शामिल होने के लिए लालू फैमिली को भी आनंत्रित किया गया था। मुकेश अंबानी की तरफ से शादी में शामिल होने का निमंत्रण मिलने के बाद लालू प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ पटना से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।


अनंत अंबानी की शाही शादी में शामिल होने के लिए लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और तेजस्वी की पत्नी राजश्री मुंबई रवाना हो गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर मुंबई रवाना होने से पहले तेजस्वी ने कहा कि अंबानी परिवार की तरफ से शादी में शामिल होने के लिए आमंत्रण आया था, इसलिए हम लोग वहां जा रहे हैं।


इस शाही शादी में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निमंत्रण मिलने की बात कही जा रही है हालांकि मुख्यमंत्री के शादी में शामिल होने पर फिलहाल संशय है क्योंकि शाम चार बजे से कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। ऐसे में सीएम नीतीश के इस शादी में शामिल होने की कम ही संभावना है। उधर, चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं।