ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

राजधानी में इनकम टैक्स की बड़ी रेड, 10 से अधिक ठिकानों पर चल रही छापेमारी

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से निकलकर सामने आ रही है।जहां उर्मिला इन्फोटेक के 10 से अधिक ठिकानों पर आयकर का रेड पड़ा है। जानकारी के अनुसार अविनाश कुमार सिंह के आवास पर आयकर की

राजधानी में इनकम टैक्स की बड़ी रेड, 10 से अधिक ठिकानों पर चल रही छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से निकलकर सामने आ रही है।जहां उर्मिला इन्फोटेक के 10 से अधिक ठिकानों पर आयकर का रेड पड़ा है। जानकारी के अनुसार अविनाश कुमार सिंह के आवास पर आयकर की टीम पहुंची है और आयकर की टीम खाजपुरा पाटलिपुत्र के इलाकों में छापेमारी कर रही है। उर्मिला इन्फोटेक की दो ऑफिस दिल्ली में भी मौजूद है। इन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला है।


जानकारी के अनुसार, अविनाश कुमार सिंह उर्मिला इंफोटेक के मालिक हैं। ये कंपनी बेल्ट्रॉन के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत अन्य कर्मियों को मुहैया कराती है। दिल्ली में भी इस कंपनी का दफ्तर है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एकसाथ इस कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू हुई है। कर चोरी से जुड़े मामले में ये कार्रवाई की जा रही है। इनकम टैक्स की रेड संपन्न होने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।


गौरतलब है कि बिहार में पिछले दो दिनों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार सामने आयी है। मंगलवार को ईडी ने जदयू नेता राधाचरण सेठ द्वारा अर्जित 26.19 करोड़ रुपये की दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया। मेसर्स ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ये कार्रवाई की गयी थी। वहीं पटना में गुरुवार को उर्मिला इंफोटेक के मालिक के खिलाफ हुई कार्रवाई ने खलबली मचा दी है।