ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

राजधानी में कमरे के अंदर से संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अ

राजधानी में कमरे के अंदर से संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधी ने एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। यह ताजा मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी का है। जहां पुलिस ने एक युवक के शव को कब्जे में लिया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दूजरा गेट नंबर 16 के पास एक मकान से एक युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि युवक के गले में साड़ी लपेटा हुआ था और उसका शव हुक से टंगा हुआ मिला। प्रथम दृष्टया में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।


मृतक का नाम रवि बताया जा रहा है। युवक के आलमीरा से गहने जेवरात भी गायब है। सारा समान बिखरा पड़ा था। अब ऐसे में पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिन्दुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस के तरफ से भी कोई बड़ी जानकारी नहीं दी गई है।