ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

राजधानी में आपसी वर्चस्व को लेकर फायरिंग, गोली लगने से एक युवक जख्मी,PMCH रेफर

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हैं जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नह

राजधानी में आपसी वर्चस्व को लेकर फायरिंग, गोली लगने से एक युवक जख्मी,PMCH रेफर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हैं जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नहीं आती हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मसौढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आपसी विवाद में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। 


जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना से सटे इलाके मसौढ़ी से  फायरिंग की घटना सामने आयी है। आपसी विवाद में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। गंभीर रूप से जख्मी युवक को आनन-फानन में मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया भर्ती। स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।  पीएमसीएच में युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। युवक के आंख के नीचे गोली लगी है। यह घटना मसौढ़ी के मणीचक मोहल्ला की बतायी जा रही है। 


वहीं,युवक की पहचान मसौढ़ी के मणीचक मोहल्ला निवासी निर्मल यादव के पुत्र विशाल यादव के रूप में हुई। विशाल यादव कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर बाहर आया था। मिली जानकारी के अनुसार विशाल का किसी अन्य ग्रुप से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। वर्चस्व की लड़ाई में पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। 


उधर, इस पूरे मामले में मसौढ़ी थानाध्यक्ष विजय कुमार यदुवेंदु घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रताल की. परिजनों के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है इस मामले में गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करेगी. फिलहाल पटना पीएमसीएच में युवक का इलाज चल रहा है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर हाल खराब है।