ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

रुलाने लगे प्याज के दाम! बढ़ती कीमतों के बीच बिस्कोमान ने दी बड़ी राहत, इतने रुपए किलो मिलेगा

PATNA: राजधानी पटना समेत पूरे देश में बढ़ी प्याज की कीमतों ने लोगों का जायका बिगाड़ दिया है। दिल्ली में प्याज 100 रुपए किलों बिक रहा है तो पटना में 60 से 70 रुपए किलो प्याज लोग खरी

रुलाने लगे प्याज के दाम! बढ़ती कीमतों के बीच बिस्कोमान ने दी बड़ी राहत, इतने रुपए किलो मिलेगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना समेत पूरे देश में बढ़ी प्याज की कीमतों ने लोगों का जायका बिगाड़ दिया है। दिल्ली में प्याज 100 रुपए किलों बिक रहा है तो पटना में 60 से 70 रुपए किलो प्याज लोग खरीदने को विवश हैं। त्योहारों के सीजन में प्याज की बढ़ती कीमत से सभी वर्ग के लोगों की हालत पतली हो गई है और एक किलो प्याज खरीदना भी उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है हालांकि इसी बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है।


दरअसल, प्याज की बढ़ी किमतों को लेकर बिस्कोमान ने उपभोक्ताओं का राहत देने का फैसला लिया है। बिस्कोमान उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर प्याज उपलब्ध कराएगा। सोमवार से बिस्कोमान भवन में इसके लिए काउंटर लगाए जाएंगे, जहां सस्ते दर पर लोग प्याज खरीद सकेंगे। कहा जा रहा है कि बिस्कोमान ने 25 रुपए किलो की दर से प्याज बेचने का फैसला लिया है। इसके आलावा पटना में 10 जगहों पर और पूरे राज्य में 163 जगहों पर सस्ता प्याज मिलेगा।


बता दें कि इससे पहले जब टमाटर की कीमते आसमान छू रहीं थीं तब भी बिस्कोमान ने लोगों को सस्ते दर पर प्याज उपलब्ध कराया था। जिससे लोगों को काफी राहत मिली थी। इसके साथ ही साथ चना दाल महंगा होने के बाद बिस्कोमान द्वारा चना दाल की भी बिक्री सस्ते दर पर की जा रही है। बिस्कोमान में 60 रुपए प्रति किलो के दर से चना दाल उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। अब जब प्याज लोगों को रूला रहा है तब भी बिस्कोमान ने उपभोक्ताओं को राहत देने का फैसला लिया है।