ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

भीषण सड़क हादसे में सीविल इंजीनियर की दर्दनाक मौत, बिहार के पूर्व MLC के थे रिश्तेदार

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक सिविल इंजीनियर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। निजी कंपनी में कार्यरत सीविल इंजीनियर की मौत उस वक्त हो गई जब वे सोमवार की सुबह ऑफिस जा रहे थे।

भीषण सड़क हादसे में सीविल इंजीनियर की दर्दनाक मौत, बिहार के पूर्व MLC के थे रिश्तेदार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक सिविल इंजीनियर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। निजी कंपनी में कार्यरत सीविल इंजीनियर की मौत उस वक्त हो गई जब वे सोमवार की सुबह ऑफिस जा रहे थे। इंजीनियर एक पूर्व एमएलसी के करीबी रिश्तेदार थे। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बगराहा डीह के पास एनएच 28 की है।


मृतक इंजीनियर की पहचान सहुरी निवासी बिजेंद्र प्रसाद सिंह के 55 वर्षीय बेटा राज किशोर सिंह के रुप में हुई है। मृतक के भाई राजनीति प्रसाद सिंह ने बताया कि राजकिशोर सिंह हरि कंस्ट्रक्शन में इंजीनियर थे। वे रोज की तरह बाइक से बगराह डीह स्थित साइट पर जाने के लिए निकले थे, तभी बगराहा डीह के पास किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि राज किशोर सिंह काफी मिलनसार स्वभाव के थे। वे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सह पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार के साडू थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक को तलाश कर रही है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता