ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

DESK: राजनीतिक गलियारे से एक दुखद खबर आ रही है। पश्चिम बंगाल से पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया है। वह 80 साल के थे और पिछले कुछ महीनों से बीमार चर रहे थे। कोलका

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: राजनीतिक गलियारे से एक दुखद खबर आ रही है। पश्चिम बंगाल से पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया है। वह 80 साल के थे और पिछले कुछ महीनों से बीमार चर रहे थे। कोलकाता स्थित अपने आवास पर उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से पश्चिम बंगाल की सियासत में शोक की लहर है।


दरअसल, स्वास्थ्य कारणों से बुद्धदेव भट्टाचार्य पिछले कुछ सालों से सक्रिय राजनीति से दूर थे। साल 2015 में ही उन्होंने सीपीआई (एम) से इस्तीफ दे दिया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जुलाई महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में अस्पताल स उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और कोलकाता स्थित उनके आवास पर ही उनका इलाज चल रहा था।


बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से पश्चिम बंगाल की सियासत में शोक की लहर है। वह अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए हैं। बता दें कि बुद्धदेव भट्टाचार्य सीपीआई(एम) के पोलित ब्यूरो सदस्य रह चुके हैं। 1944 में उत्तरी कोलकाता में जन्में बुद्धदेव भट्टाचार्य साल 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे थे।