ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल का निधन: 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

MUNGER: मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल की निधन हो गया है। लंबे समय से वे बीमार चल रहे थे। 80 साल की उम्र में उन्होंने मुंगेर के गार्डन बाजार स्थित आवास पर आज सुबह अंतिम सांस

मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल का निधन: 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल की निधन हो गया है। लंबे समय से वे बीमार चल रहे थे। 80 साल की उम्र में उन्होंने मुंगेर के गार्डन बाजार स्थित आवास पर आज सुबह अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उनकी आत्मा की शांति के लिए दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य बनाये रखने और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। 


पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन की सूचना मिलते ही परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौर गयी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ घर पर उमड़ी है। बता दें कि उनके बेटे नचिकेता मुंगेर में जदयू जिलाध्यक्ष हैं। पूर्व सांसद के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश ने शोक संवेदना जतायी। 


सीएम नीतीश ने बताया कि स्व. ब्रह्मानंद मंडल एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। मुंगेर से तीन बार वे सांसद चुने गये थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुंगेर में ब्रह्मानंद मंडल काफी लोकप्रिय थे। वे मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वाभाव के थे। सीएम नीतीश ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुंगेर से मो. इम्तियाज खान की रिपोर्ट