ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

पूर्व राज्यपाल और पूर्व CBI निदेशक ने किया सुसाइड, घर में ही फंदे से लटकता मिला शव

DESK : मणिपुर और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल, पूर्व सीबीआई निदेशक और हिमाचल प्रदेश के डीजीपी रहे अश्विनी कुमार ने बुधवार को खुदकुशी कर ली है. उनका शव उनके शिमला स्थित ब्राकहास्ट में अपने ही घर

पूर्व राज्यपाल और पूर्व CBI निदेशक ने किया सुसाइड, घर में ही फंदे से लटकता मिला शव
Anamika
2 मिनट

DESK : मणिपुर और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल,  पूर्व सीबीआई निदेशक और हिमाचल प्रदेश के डीजीपी रहे अश्विनी कुमार ने बुधवार को खुदकुशी कर ली है. उनका शव उनके शिमला स्थित ब्राकहास्ट में अपने ही घर में फंदे से लटकता हुआ मिला है. इसके साथ ही पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. 

सुसाइड नोट में लिखा गया है कि जिंदगी से तंग आकर अगली यात्रा पर निकल रहा हुं. अचानक अश्विनी कुमार के सुसाइड की जानकारी के बाद हर कोई हैरान हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार के सदस्यों से बातचीत करने पर ऐसा लग रहा है कि वे डिप्रेशन में थे. 

वहीं पुलिस सारे एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.  अश्विनी कुमार अगस्त 2006 से जुलाई 2008 तक पुलिस महानिदेशक थे. अगस्त 2008 से नवंबर 2010 तक सीबीआई के निदेशक भी रहे थे. वे मणिपुर और नागालैंड राज्य के राज्यपाल भी रहे थे.  उन्होंने 70 साल की उम्र में खुदकुशी की.