Hindi News / news / पुर्णिया में मतगणना केंद्र पर पुलिस और पब्लिक में हो गई झड़प, खूब...

पुर्णिया में मतगणना केंद्र पर पुलिस और पब्लिक में हो गई झड़प, खूब चले ईंट पत्थर

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Dec 14, 2021, 1:36:22 PM

पुर्णिया में मतगणना केंद्र पर पुलिस और पब्लिक में हो गई झड़प, खूब चले ईंट पत्थर

- फ़ोटो

PURNEA : बड़ी ख़बर आरही है पुर्णिया से जहां मतगणना केंद्र में पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गयी। इस झड़प में जमकर ईंट-पत्थर बरसे हैं। इस पत्थरबाज़ी में कई पुलिस वाले ज़ख्मी हैं। ईंट के रोड़े केंद्र के अंदर पड़े हैं और केंद्र में बने पंडाल के ऊपर साफ साफ नज़र आ रहे हैं। इसमें पुलिस का एक जवान घायल हो गया है।


दरअसल, पुर्णिया कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में पंचायत चुनाव के आखरी चरण की मतगणना चल रही है। इसी दरमियान काउंटिंग सेंटर के अंदर मतगणना एजेंट के घुसने के दौरान भीड़ बढ़ गयी। केंद्रों के बाहर उम्‍मीदवारों के समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जब पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग किया तो पब्लिक भड़क गई और फिर जमकर ईंट पत्थर बरसाने लगी।


इधर, झड़प की सूचना मिलते ही दंगा नियंत्रण वाहन लेकर तमाम आला अधिकारी भी मतगणना केंद्र पहुंचे और किसी तरह हंगामे को शांत कराया। इस पत्थर बाज़ी में पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज पुर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है।