ब्रेकिंग
बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदला

पूर्णिया के बहुचर्चित रिंटू सिंह हत्याकांड के बाद और एक मर्डर: रिंटू के बेहद करीबी नीरज झा को सरेआम गोलियों से भूना, फिर थाने के पास हुई हत्या

PURNIA: पूर्णिया के जिस बहुचर्चित रिंटू सिंह हत्याकांड में बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह का नाम आया था। उससे जुड़े एक औऱ युवक की आज हत्या कर दी गयी। रिंटू सिंह के बेहद करीबी नीरज

पूर्णिया के बहुचर्चित रिंटू सिंह हत्याकांड के बाद और एक मर्डर: रिंटू के बेहद करीबी नीरज झा को सरेआम गोलियों से भूना, फिर थाने के पास हुई हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNIA: पूर्णिया के जिस बहुचर्चित रिंटू सिंह हत्याकांड में बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह का नाम आया था। उससे जुड़े एक औऱ युवक की आज हत्या कर दी गयी। रिंटू सिंह के बेहद करीबी नीरज झा को गुरूवार को बीच सड़क पर गोलियों से भून दिया गया। नीरज की वहीं मौत हो गयी। बेखौफ हत्यारों ने पुलिस थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर नीरज झा का मर्डर किया है। 


हत्या की इस वारदात को पूर्णिया के केहाट थाना से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया. पूर्णिया के क़ॉलेज रोड में नीरज झा पर बाइकसवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी. गोली लगने के बाद नीरज झा सड़क पर गिर पड़ा औऱ अपराधियों को जब यकीन हो गया कि वह जिंदा नहीं है तो वे आऱाम से वहां से निकल गये। 


रिंटू सिंह का खास था नीरज झा

स्थानीय लोग बताते हैं कि नीरज झा रिंटू सिंह का खास आदमी था और उसका सारा काम देखा करता था. नीरज के पिता पुलिस में दरोगा थे, जिनकी मौत हो चुकी है. नीरज झा ही रिंटू सिंह के काम से लेकर पैसे का हिसाब किताब देखा करता था. नीरज के परिजन कह रहे हैं कि इस घटन को उन्हीं अपराधियों ने अंजाम दिया है जिन्होंने रिंटू सिंह का मर्डर किया था। 


मंत्री लेसी सिंह से जुड़ा है मामला

हम आपको बता दें कि पिछले 12 नवंबर को पूर्णिया में रिंटू सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र के सरसी चौक पर बाइक सवार दो अपराधियों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी. अपराधियों ने सरसी थाना से चंद कदमों की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह पर हत्या कराने का आरोप लगा था. मृतक की पत्नी ने कहा था कि लेसी सिंह ने रिंटू सिंह की हत्या करायी है. वहीं लेसी सिंह के भतीजे को हत्या का मुख्य अभियुक्त बनाया गया था।


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता