ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने गया पूरा परिवार हो गया लापता, 5 दिन बाद मिली नहर में लाश

DESK : दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने गया एक पूरा परिवार बीच रास्ते से ही लापता हो गया. जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस में की तो पुलिस ने उसकी तालाश श

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK  : दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने गया एक पूरा परिवार बीच रास्ते से ही लापता हो गया. जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस में की तो पुलिस ने उसकी तालाश शुरू की. 

पांच दिन बाद पूरे परिवार की लाश रास्ते में पड़ने वाले एक नहर से पुलिस ने बरामद की है. बताया जा रहा है कि बीते रविवार 1 मार्च को वडोदरा का रहने वाला परमार परिवार स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने गया था. लेकिन पूरा परिवार न तो घर लौटा और न ही किसी से उसका संपर्क हो पाया.  

इसके बाद परिजनो ने पुलिस में इसकी शिकायत की. अब पांच दिन बाद पुलिस ने डभोई के पास नर्मदा सरदार सरोवर नहर से पूरे परिवार की लाश बरामद की है. मृतकों में कल्पेश परमार, उनकी पत्नी तृप्ति परमार, मां उषा और चार साल का बेटा अथर्व और बेटी नियति है.  

पूरा परिवार स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देख कर लौटने के दौरान लापता हो गया था. उन्होंने अपने रिश्तेदारों को स्टैच्यू के पास खींची गई तस्वीर भी शेयर की थी. लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा तो केवडिया पुलिस ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मोबाइल के लास्ट लोकेशन के आधार पर तलाश कर रही थी. इसी बीच कुछ लोगों ने नहर में एक महिला की लाश होने की जानकारी दी. पुलिस ने लाश के कपड़े और गहने परिवार वाले को दिखाए गए तब शिनाख्त हो पाई. इसके बाद पुलिस ने नहर में तलाशी ली तो पानी में उनकी कार मिली जिसमें परिवार के बाकी सदस्यों की लाशें थीं. जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है कि कार नहर में कैसे गिरी और किसी ने इसे गिरते हुए कैसे नहीं देखा.