Patna News: देशभक्ति और नवाचार के रंग में रंगा ISM पटना, स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया तिरंगा Bihar News: वंदे भारत एक्सप्रेस अब बिहार से हावड़ा तक, 6 घंटे में पूरा होगा सफर Tourist Place In Bihar: बिहार को मिला अपना ‘लक्ष्मण झूला’, राज्य का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज तैयार Burdwan Bus Accident: पश्चिम बंगाल के बर्दवान में भीषण सड़क हादसा, बिहार के 10 तीर्थयात्रियों की मौत; दर्जनों घायल Bihar News: पोखर से बरामद हुआ शिक्षक का शव, विवाद के बाद से थे लापता ₹1 लाख करोड़ की रोजगार योजना आज से लागू, लाल किले से PM MODI का बड़ा ऐलान गांधी मैदान से CM नीतीश ने की कई बड़ी घोषणाएं...नौकरी के लिए परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी, परदेश से घर आने वालों के लिए बड़ी घोषणा, और भी बहुत कुछ जानें... Asia Cup 2025: भारत के स्टार ओपनर को चयनकर्ताओं का झटका, बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिलेगी टीम में जगह Bihar News: गांधी मैदान से CM नीतीश का ऐलान- बताई अपनी प्राथमिकता, पूर्व की सरकार पर भी साधा निशाना Bihar Weather: 15 अगस्त को बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 19 Jan 2024 06:51:41 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में ठंड और बढ़ेगी। फिलहाल घना कोहरा से भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 19 से 24 जनवरी तक राज्यभर में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक घना कोहरा के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। पटना सहित अधिकतर जिलों में शुक्रवार को भीषण शीत दिवस और घना कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है।
दरअसल, गुरुवार को पटना और पूर्णिया में भीषण शीत दिवस रहा। नवादा और जमुई में हल्की बारिश भी हुई। ऐसे में 19 जनवरी से वापस बर्फीली हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। गुरुवार को पटना सहित 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं 21 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। इससे दिन में लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है।
वहीं, गुरुवार को प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 7 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री भी फारबिसगंज का दर्ज किया गया। वहीं कोहरे की वजह से विमान और रेल सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। पटना में मौसम खराब होने के कारण गुरुवार को चार जोड़ी विमान रद्द रहे। कई विमान विलंब से आए- गए। दिल्ली से आने वाली विस्तार की फ्लाइट यूके-717 अपने निर्धारित समय 10 बजकर 6 मिनट सबसे पहले पटना हवाई अड्डा पर उतरी। इस विमान ने 10 बजकर 51 मिनट में दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
उधर,गुरुवार को राजधानी, संपूर्ण क्रांति सहित 15 ट्रेनें घंटों की देरी से पटना जंक्शन पहुंची। 12310 तेजस राजधानी 4.23 घंटे की देरी से जंक्शन आई। वहीं 12392 श्रमजीवी 6 घंटे, 20802 मगध 7 घंटे, 12394 संपूर्ण क्रांति लगभग 6 घंटे विलंब रहीं। 12304 पूर्वा एक्सप्रेस लगभग 8 घंटे और 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से पटना जंक्शन पहुंची।