ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने पांच घंटे तक जाम रखा मेन रोड

ARWAL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आत

 पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या,  ग्रामीणों ने पांच घंटे तक जाम रखा मेन रोड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARWAL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अरवल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप मनेजर को गोली मार मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के खजूरी बिशुनी बिगहा गांव के समीप देर रात्रि अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान खजूरी टोला लखी बिगहा गांव निवासी राजेश राम के रूप में की गई है। मृतक खजूरी  भास्कर पेट्रोल पंप पर  मैनेजर के पद पर काम करता था।


बताया जा रहा है कि, पेट्रोल पंप कर्मी राजेश राम को गोली मारकर अपराधी फरार हो गए। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने घायल अवस्था में आनन फानन में सदर अस्पताल में  लाया गया  जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए  पीएमसीएच रेफर कर दिया जहां परिजनों ने पटना एम्स में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 


उधर, इस मामले में डीएसपी कृति कमल ने बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक नुनु भास्कर पांच लोगों के साथ  पार्टनर मिलकर पेट्रोल पंप चला रहे हैं। पेट्रोल पंप पर मैनेजर के रूप में राजेश राम काम करते थे  हत्या कैसे हुई है अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है इधर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और असली अपराधियों की पता लगाया जा रहा है|