ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

BIHAR NEWS : पुल के नीचे युवती का शव बरामद, गले में बंधा था गमछा; अब जांच में जुटी पुलिस

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या और अपराध से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से नि

BIHAR NEWS : पुल के नीचे युवती का शव बरामद, गले में बंधा था गमछा; अब जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या और अपराध से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां वैशाली में पुल के नीचे एक युवती का शव मिला है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके गले में गमछा बंधा था। इसके बाद अब इस घटना को लेकर हडकंप का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले में सड़क पर युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई है। राघोपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर पंचायत के हुसैनाबाद गांव के चिलौनी धार में पुल के नीचे रविवार सुबह 10 बजे एक युवती का शव मिला। घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।


बताया जाता है कि हरिपुर पंचायत के हुसैनाबाद गांव के पास चिलौनी धार में रविवार सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों को एक शव पानी में दिखा। इसके बाद लोगों के शोर मचाने पर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं किसी ने घटना की जानकारी राघोपुर थाना और 112 पुलिस को दूरभाष पर दिया। सूचना मिलते ही राघोपुर थाना और 112 पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। वहीं शव को लोगों के सहयोग से पानी से निकाल लिया गया है।


इधर, इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि एक युवती का शव मिला है। युवती के गले में गमछा से पत्थर बंधा था। प्रथम दृष्टया युवती की हत्या कर शव को पानी में फेंकने का लग रहा है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं की जा सकी है। आसपास के लोगों से जानकारी इकट्ठा की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।