ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन

'पुल BJP वाला सब गिरवाता है...', विपक्ष पर भड़के तेजप्रताप, कहा - इस्तीफा मांगने वाले कौन होते हैं, वो लोग ही गिरवाया है

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में पुल गिरने को लेकर राजनीति बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश के विपक्ष में बैठी पार्टी बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन

'पुल BJP वाला सब गिरवाता है...', विपक्ष पर भड़के तेजप्रताप, कहा - इस्तीफा मांगने वाले कौन होते हैं, वो लोग ही गिरवाया है
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में पुल गिरने को लेकर राजनीति बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश के विपक्ष में बैठी पार्टी बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। वहीं अब लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा ही अनोखा जवाब दिया है। 


बिहार सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा,  'बीजेपी वाला सब पुल गिराया है। पुल तो वहीं लोग गिराए हैं। हमलोग तो बनबा रहे हैं, बीजपी वाला सब गिरा रहे हैं। भाजपा ही पूल गिराता है। इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने बीजेपी द्वारा सरकार के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम से इस्तीफा देने की मांग पर भी आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि वह लोग इस्तीफा मांगने वाले कौन होते हैं। 


मालूम हो कि, बिहार के भागलपुर में अगुवानी को सुल्तानगंज से जोड़ने वाले पुल के गिरने के बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। जबकि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा उन्हें पहले से ही पुल के गिरने की आशंका था। तेजस्वी यादव ने पुल गिरने के बाद कहा कि ये पहली बार नहीं हुआ है, अप्रैल 2022 में भी यह निर्माणाधीन पुल गिरा था और उस वक्त नेता प्रतिपक्ष रहते हुए हमने इस पर सवाल भी उठाए थे। 


आपको बताते चलें कि, ये पुल 1717 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा था। इस निर्माणाधीन पुल के कुछ हिस्से को अप्रैल में आंधी के कारण भी नुकसान पहुंचा था।  खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा महासेतु का बीच का हिस्सा ध्वस्त हो गया। पुल का उपरी भाग नदी में समा गया है। 4 साल पहले सीएम नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था।