ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

प्रॉपर्टी डीलर के घर से 1 करोड़ की डकैती, बच्चों को गन पॉइंट पर लेकर डाला डाका

DESK : कोरोना की वजह से एक तरफ कई राज्यों में लॉकडाउन है तो वहीं अपराधी पूरी तरह से अनलॉक होकर बड़ी घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी कड़ी में बेख़ौफ़ डकैतों ने एक प्रॉपर्ट

प्रॉपर्टी डीलर के घर से 1 करोड़ की डकैती, बच्चों को गन पॉइंट पर लेकर डाला डाका
First Bihar
3 मिनट

DESK : कोरोना की वजह से एक तरफ कई राज्यों में लॉकडाउन है तो वहीं अपराधी पूरी तरह से अनलॉक होकर बड़ी घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी कड़ी में बेख़ौफ़ डकैतों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसकर 1 करोड़ रुपये की डकैती की है. इतनी बड़ी रकम की डकैती की खबर से पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई है. वहीं, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि हथियारबंद डकैतों ने प्रॉपर्टी डीलर के पूरे परिवार को बंधक बनाकर 90 लाख रुपए कैश और 10 लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए.


मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है. ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की अंसल कॉलोनी निवासी छोटे खां के घर में घुसकर हथियारबंद डकैत 1 करोड़ रुपए की डकैती को अंजाम देकर फरार हो गए. पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि उसके घर पर एक प्लॉट की खरीद की एडवांस में दी गई रकम थी. घर मे घुसे आधा दर्जन बदमाश बड़े आराम से करीब 90 लाख रुपये कैश और लाखों की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान लूटकर ले गए. हैरानी की बात यह है कि वारदात को पुलिस स्टेशन से महज कुछ दूरी पर अंजाम दिया गया है.


पीड़ित ने बताया कि डकैतों ने पहले बच्चों को गन पॉइंट पर लेकर गेट खुलवाया और घर में रखी नकदी जो करीब 90 लाख थी लूटकर फरार हो गए. इस दौरान बाकी सदस्यों को बदमाशों ने एक कमरे में कैद कर दिया था. बदमाश अपने साथ घर में रखी ज्वेलरी भी ले गए. लूटी गई रकम में से करीब 40 लाख से ज्यादा कैश एक प्लॉट बेचने पर घर आए थे. इतनी बड़ी डकैती की घटना से जिले के पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. 


घटना की सूचना पाकर जिले के डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक मौके पर पहुंच गए. पीड़ित ने बताया कि इस वारदात में 6 से ज्यादा बदमाश शामिल थे. फिलहाल गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच के अलावा जिले की चार पुलिस टीमें इस वारदात के खुलासे के लिए लगाई गई हैं.

टैग्स