ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

प्रियंका गांधी को भाजपा नेत्री का समर्थन, पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की रखी मांग

DESK : देश भर में हाथरस मामले को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं बीते दिनों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की पुलिस से जो नोंक झोंक हुई उससे मामले ने

प्रियंका गांधी को भाजपा नेत्री का समर्थन, पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की रखी मांग
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश भर में हाथरस मामले को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं बीते दिनों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की पुलिस से जो नोंक झोंक हुई उससे मामले ने और ज्यादा तुल पकड़ लिया.  एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई जिसमें पुलिस प्रियंका के साथ बदसलूकी करती नजर आई. इसपर लोगों में खासकर महिलाओं में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. 


मामले की महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के हाथरस जाते समय दिल्ली-उप्र सीमा पर उनके साथ कथित रूप से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. वाघ के इस रुख का कांग्रेस नेताओं ने समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि वाघ पिछले साल भाजपा में जाने के बावजूद अपने 'संस्कार' नहीं भूली हैं.


गौरतलब है कि प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के साथ शनिवार दोपहर उस दलित युवती के परिवार से मिलने हाथरस जा रही थीं, जिसकी कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद मौत हो गई थी. प्रियंका जब वहां जा रही थीं तो दिल्ली-उप्र सीमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई. इस दौरान हेलमेट पहने हुए एक पुलिसकर्मी ने डीएनडी टोल प्लाजा पर प्रियंका को रोकने का प्रयास किया और आरोप हैं कि पुलिसकर्मी ने कांग्रेस महासचिव के परिधान पकड़कर उन्हें रोका. वाघ ने ट्वीट किया, 'एक पुलिस अधिकारी की महिला नेता के कपड़े पकड़ने की हिम्मत कैसे हुई.'

टैग्स