ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

प्रियंका गांधी का भी व्हाट्सएप हुआ हैक, कांग्रेस ने किया बड़ा खुलासा

DELHI : व्हाट्सएप जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस ने बड़ा खुलासा किया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि गांधी परिवार की सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का व्हाट

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : व्हाट्सएप जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस ने बड़ा खुलासा किया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि गांधी परिवार की सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का व्हाट्सएप भी हैक किया गया है। कांग्रेस नेता और पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा किया है। 

रणदीप सुरजेवाला ने इसका खुलासा करते हुए कहा है कि जिन लोगों के व्हाट्सएप डाटा हैक किये गए उनको स्पाइवेयर से जुड़ा एक मैसेज रिसीव हुआ है। इसी तरह का एक मैसेज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी मिला है। अब मोदी सरकार को इस मामले की जांच करानी चाहिए।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फोन को भी हैक कराया गया। विपक्षी नेताओं के फोन पूरी प्लानिंग के साथ हैक किए गए। इस बात से यह आशंका पैदा होती है कि सरकार विपक्ष पर नजर रखने की कोशिश कर रही है। सुरजेवाला ने कहा है कि मोदी सरकार और उसकी खुफिया एजेंसियों ने इजराइल की एनएसओ का एक सॉफ्टवेयर विपक्षी नेताओं बड़े पत्रकारों सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों का फोन हैक करने के लिए इस्तेमाल किया।



टैग्स