Hindi News / news / जर्जर भवन में चल रहा था प्राइवेट स्कूल, छत का रेलिंग गिरने से...

जर्जर भवन में चल रहा था प्राइवेट स्कूल, छत का रेलिंग गिरने से आधा दर्जन बच्चे घायल, 3 की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 12, 2024, 3:07:25 PM

जर्जर भवन में चल रहा था प्राइवेट स्कूल, छत का रेलिंग गिरने से आधा दर्जन बच्चे घायल, 3 की हालत नाजुक

- फ़ोटो

MADHEPURA: मधेपुरा के उदाकिशुनगंज स्थित एक प्राइवेट स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब छत का रेलिंग अचानक नीचे गिर गया। इस घटना में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गये। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार करने के बाद मधेपुरा के डॉक्टर ने भागलपुर के मायागंज हॉस्पिटल रेफर कर दिया। 


घटना नेशनल डीएवी पब्लिक स्कूल में हुई है। घटना की संबंध में बताया जाता है कि सभी बच्चे स्कूल के हॉस्टल में रहते हैं। स्कूल का भवन पुराना और जर्जर था। स्कूल परिसर में चापाकल है जहां पर बच्चे नहाने के लिए गये थे। बच्चे चापाकल के पास नहा ही रहे थे कि तभी अचानक सेकंड फ्लोर के छत का रेलिंग टूटकर नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में आने से आधा दर्जन बच्चे घायल हो गये। जिसमें 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें भागलपुर रेफर किया गया है।