ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया निर्देश, प्राइवेट लैब में हो कोरोना का फ्री में जांच

DELHI: जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि निजी लैबों में कोरोना वायरस की जांच फ्री में होनी चाहिए. कोर्ट ने आगे कहा कि वह इस संबं

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि निजी लैबों में कोरोना वायरस की जांच फ्री में होनी चाहिए. कोर्ट ने आगे कहा कि वह इस संबंध में एक उचित आदेश पारित करेगा. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार इस मामले को देखेगी और जो भी इसमें अच्छा किया जा सकता है उसे विकसित करने की सरकार प्रयास करेगी.

जनहित याचिका पर हो रही थी सुनवाई

कोरोना वायरस के बढ़त खतरे को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. जिसमें कहा गया था चयनित प्राइवेट लैब में कोरोना का फ्री में टेस्ट होना चाहिए. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह सलाह केंद्र सरकार को दी है. बता दें कि चयनित लैब में कोरोना टेस्ट के लिए साढ़े 4 हजार रुपए लिया जा रहा है. 


डॉक्टरों की हो सुरक्षा

संकट की घड़ी में इलाज कर रहे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा पर कोर्ट ने कहा कि इस खतरनाक वायरस से लड़ रहे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी योद्धा है. इनकी और उनके परिवार की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है. इसका ख्याल रखा जाए. इन पर हो रहे हमले को रोकना चाहिए. 

टैग्स