ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

प्रेमी युगल के फरार होने के बाद लड़के की मां को बनाया बंधक, लड़की वालों ने बाल काटकर महिला को पूरे गांव में घुमाया, पुलिस ने मुक्त कराया

NALANDA: प्रेमिका के साथ जब बेटा घर से भागा तब उसकी सजा मां को दी गयी। नालंदा में लड़की वालों ने लड़के की मां को बंधक बना लिया और बाल काटकर पूरे गांव में घुमाया। मौके पर पहुंच

प्रेमी युगल के फरार होने के बाद लड़के की मां को बनाया बंधक, लड़की वालों ने बाल काटकर महिला को पूरे गांव में घुमाया, पुलिस ने मुक्त कराया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: प्रेमिका के साथ जब बेटा घर से भागा तब उसकी सजा मां को दी गयी। नालंदा में लड़की वालों ने लड़के की मां को बंधक बना लिया और बाल काटकर पूरे गांव में घुमाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को रिहा कराया। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है जिसे देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

घर से प्रेमी युगल के भागने के बाद लड़की के परिवार वालों ने लड़के की मां को घर से उठा लिया और 10 घंटे तक बंधक बनाये रखा। इस दौरान लड़के की मां के बाल को काटकर गांव में घुमाया। लड़की के परिवारवालों का कहना था कि जब तक उनकी बेटी घर नहीं आती है तब तक लड़के की मां को बंधक बनाकर रखेंगे। लड़का और लड़की वाले दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। यही कारण है कि ग्रामीणों ने इसका विरोध नहीं किया। लेकिन लड़की वालों की इस दबंगई की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। इस बात की सूचना मिलते ही दल बल के साथ पुलिस गांव पहुंची और महिला को मुक्त कराया।    


हालांकि अब तक प्रेमी युगल का कोई पता नहीं चल सका है | फिलहाल इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल देखा जा रहा है | मौके की नजाकत को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए  है इधर दूसरी तरफ सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी  |

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता