Hindi News / news / प्रेमी से बात करने से मना करता था पिता, नाबालिग बेटी ने कर...

प्रेमी से बात करने से मना करता था पिता, नाबालिग बेटी ने कर दी हत्या...शव से बदबू आने पर डालती थी परफ्यूम

1st Bihar Published by: Updated Jan 17, 2021, 4:11:46 PM

प्रेमी से बात करने से मना करता था पिता, नाबालिग बेटी ने कर दी हत्या...शव से बदबू आने पर डालती थी परफ्यूम

- फ़ोटो

DESK: एक पिता अपनी नाबालिग बेटी को प्रेमी से मोबाइल से बात करने से मना करता था, लेकिन यह बात बेटी को नागवार गुजरी और उसने पिता की हत्या कर दी. यह घटना मध्य प्रदेश के बैतूल की है. 

प्रेमी के साथ की हत्या

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बेटी कभी प्रेमी के साथ घुमने जाती थी. जब घर में रहती थी तो वह घंटों प्रेमी के साथ मोबाइल पर बात करती थी. यह देख पिता को गुस्सा आया और उसने डांट दिया. जिससे नाराज होकर उसने अपने पिता की हत्या की साजिश रची. इसमें उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों का साथ लिया. 

शव से बदबू आने पर डालती थी परफ्यूम

उसने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी. शव को घर के पीछे झाड़ी में छिपा दिया. जब शव से बदबू आने लगा तो उसने शव पर परफ्यूम डाल दी. लेकिन जब गांव के लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई. जब मृतक की बेटी से पुलिस पूछताछ करने लगी तो आखिर उसने सच बोल दिया. पुलिस ने नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.