ब्रेकिंग
कमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची कमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची

प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, 6 लोग गंगा में डूबे

DESK : विजयदशमी को दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। एक दर्दनाक हादसे में प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान के लोग गंगा नदी में डूब गए हैं। इनमें स

प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, 6 लोग गंगा में डूबे
Editor
2 मिनट

DESK : विजयदशमी को दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। एक दर्दनाक हादसे में प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान के लोग गंगा नदी में डूब गए हैं। इनमें से 2 लोगों को तो बचा लिया गया है लेकिन देर रात तक के 4 लोगों का कोई अता पता नहीं है। 


यह हादसा उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ है। फिरोजाबाद में प्रतिमा विसर्जन के दौरान 6 लोग गंगा नदी में डूब गए। डूबते हुए लोगों में से 2 को बचा लिया गया लेकिन 4 लोगों का कोई ठिकाना नहीं मिल पा रहा। प्रशासन को जैसे ही इस हादसे के बारे में जानकारी मिली है। एसडीएम सदर के नेतृत्व में प्रशासन की टीम वहां कैम्प कर रही है। गोताखोरों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। इस हादसे के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। 


घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए फिरोजाबाद के नारखी थाना इलाके के बचगांव में दो दर्जन से ज्यादा लोग गंगा घाट पर आए थे। इसी दौरान 6 लोग मूर्ति विसर्जन करने के लिए गंगा नदी में काफी आगे निकल गए। बाद में वह अपना संतुलन खो बैठे और प्रतिमा विसर्जन के दौरान 6 लोग साथ-साथ बह गए। शोर मचाने पर गंगा नदी के आसपास मौजूद गोताखोरों ने 2 लोगों को तो बचा लिया लेकिन 4 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।