ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारजीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे नीतीश, तेजस्वी भी रहेंगे साथ

SAMASTIPUR: कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर में 500 बेड वाले श्रीराम जानकी मेडिक

प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे नीतीश, तेजस्वी भी रहेंगे साथ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर में 500 बेड वाले श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 11 बजे समस्तीपुर जिले में नव स्थापित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य लोग मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सीएम खगड़िया के गोगरी अनुमंडल अस्पताल का भी निरीक्षण और उदघाटन करेंगे।


श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उद्घाटन की तैयारी पूरी हो चुकी है। राज्य के इस 12वें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एमबीबीएस की 100 सीटों पर नामांकन की तैयारी भी है। एनएमसी की अनुमति मिलने के बाद एमबीबीएस सीटों पर नामांकन शुरू हो जाएगा। सरकार इस वर्ष ही एनएमसी से लेटर ऑफ परमिशन लेने के लिए प्रयास में जुट गयी है।