ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

प्राइमरी स्कूल के 27 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, जंगल जाकर खाए थे फल

RANCHI : झारखंड के चतरा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एकसाथ 27 से अधिक बच्चे अचानक से बीमार पड़ गए। जिसके बाद आस- पास के इलाकों में कोहराम मच गया। इस बच्चों

प्राइमरी स्कूल के 27 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, जंगल जाकर खाए थे फल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड के चतरा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।  जहां एकसाथ 27 से अधिक बच्चे अचानक से बीमार पड़ गए। जिसके बाद आस- पास के इलाकों में कोहराम मच गया। इस बच्चों के बीमार होने की वजह जंगली फल का सेवन करना बताया जा रहा है। फिलहाल इनलोगों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया दिया गया है। 


दरअसल, राजपुरा थाना क्षेत्र के पकरी गांव में उस समय अफरा -तफरी मच गई जब एक साथ 27 से अधिक बच्चे बीमार हो गए और इन्हें अस्पताल ले जाने की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि, यह बच्चे के तबियत खराब होने की मुख्य वजह जंगली फल खाना है। बीमार बच्चों में से एक ने बताया कि हम लोग प्राइमरी स्कूल के पास के जंगल में फल खाने गए थे। उसके बाद हम सब बीमार हो गए।


वहीं, इस घटना को लेकर सिविल सर्जन श्यामनंदन सिंह ने बताया कि बीमार बच्चों की उम्र आठ से नौ साल के बीच में है। बच्चों को कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए 5 बच्चों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है। 


इधर, इस घटना को लेकर राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार को समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है।